Breaking :
||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन||नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार||सनकी प्रेमी ने लड़की के छोटे भाई की कर दी हत्या, गिरफ्तार||पलामू: होली मिलन समारोह में चाकूबाजी, दो सगे भाई घायल, बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार||पलामू में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े दो की गोली मारकर हत्या, पिछले 48 घंटे में 5 हत्यायें||पलामू: आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार||हत्या की योजना बनाते रिम्स से फरार कैदी राजा सिंह समेत दो अपराधी गिरफ्तार||पलामू: नशीली टेबलेट, सिरप और गांजा के साथ दंपत्ति गिरफ्तार||पलामू: दो तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो भाइयों की दर्दनाक मौत||पलामू में 50 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Thursday, March 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार: बूढ़ा पहाड़ इलाके में सक्रिय पांच लाख के इनामी सबजोनल कमांडर गिरफ्तार

लातेहार : पांच लाख इनामी नक्सली रवींद्र मेहता उर्फ ​​छोटा व्यास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रवींद्र मेहता नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी में सब-जोनल कमांडर के रूप में सक्रिय था। इसकी गिरफ्तारी लातेहार, पलामू, गढ़वा के सीमावर्ती इलाके से हुई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

रविंद्र मेहता पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया के रहने वाले हैं। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद उसे गढ़वा ले जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, रवींद्र मेहता छकरबंधा के आसपास के इलाके के साथ-साथ बूढ़ा पहाड़ में भी सक्रिय था। सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बूढ़ा पहाड़ अपने दस्ते से निकले रवींद्र मेहता को पुलिस ने पकड़ लिया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

रवींद्र के खिलाफ पलामू के विश्रामपुर, पांडु, हुसैनाबाद, हैदरनगर, छतरपुर, हरिहरगंज, नोडीहा बाजार समेत कई इलाकों में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को रवींद्र मेहता की काफी दिनों से तलाश थीं। पलामू के अलावा बिहार के गया और औरंगाबाद में रवींद्र के खिलाफ मामला दर्ज है। पुलिस के बड़े अधिकारी रवींद्र मेहता से पूछताछ कर रहे हैं।