Breaking :
||झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा||गढ़वा: डकैती के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को भेजा गया बाल सुधार गृह||मायके से ससुराल जाने के लिए निकली सतबरवा की महिला दूधमुंहे बच्चे के साथ लापता, खोजबीन करने का आग्रह||ED के समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का लगाया आरोप||पलामू: डकैती की योजना बनाते पकड़े गये पांच लुटेरे, हथियार बरामद||क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर पहुंची भारतीय टीम||झारखंड में डॉक्टर से मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद डॉक्टरों की राज्यव्यापी हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं बहाल
Monday, September 25, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

भाजपा की संकल्प यात्रा से राज्य सरकार की उड़ी नींद, उल्टी गिनती शुरू : प्रतुल शाहदेव

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा की नींद बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा को मिल रहे अपार समर्थन से उड़ गयी है। उमस भरी गर्मी हो या तेज बारिश हजारों की संख्या में लोग बाबूलाल को सुनने आ रहे हैं। साफ है कि इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। वे शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

प्रतुल ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री पर जो भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए थे, वह तीर बिल्कुल निशाने पर लगा है। तभी सरकार की ओर से आज तक किसी ने इसका खंडन नहीं किया लेकिन बाबूलाल मरांडी पर फर्जी मुकदमों की झड़ी लगा दी गयी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके सलाहकार इस भ्रम में है कि बाबूलाल और भाजपा के नेता ऐसे फर्जी मुकदमों से विचलित हो जायेंगे।

प्रतुल ने सरकार को ललकारते हुए कहा कि वो बाबूलाल पर चार क्या 400 मुकदमे भी कर दें तो भी उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम नहीं रुकने वाली है। उन्होंने कहा ऐसे भी इस सरकार ने अब तक के अपने कार्यकाल में ढाई सौ भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे किये हैं, जिसमें राजद्रोह जैसे आरोप भी शामिल हैं।