Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड के अति नक्सल प्रभावित छह जिलों को विशेष केंद्रीय सहायता

रांची : राज्य के छह नक्सल प्रभावित जिलों गिरिडीह, गुमला, खूंटी, सरायकेला, चतरा और चाईबासा को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 51.73 करोड़ रुपये मिले हैं। यह राशि केंद्र प्रायोजित पुलिस आधुनिकीकरण योजना अंतर्गत विशेष केंद्रीय सहायता योजना के तहत दी गयी है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गिरिडीह को 10.25 करोड़ रुपये, गुमला को 10.25 करोड़ रुपये, खूंटी को 9.89 करोड़ रुपये, सरायकेला को 10.25 करोड़ रुपये, चाईबासा को 10.25 करोड़ रुपये और चतरा को 84 लाख रुपये मिले हैं। इस राशि से राज्य के छह जिलों में सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और सेवाओं से संबंधित क्रिटिकल गैप्स को भर दिया जायेगा। इसके लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने देश के अति उग्रवाद प्रभावित जिलों को विशेष केंद्रीय सहायता प्रदान करने की योजना बनायी थी, जिसमें झारखंड के छह जिले हैं।

माओवादी गतिविधि के मामले में झारखंड के आठ जिले अत्यधिक माओवादी प्रभाव श्रेणी में हैं जबकि 16 जिलों में माओवादी प्रभाव है। झारखंड में देश के 25 में से आठ जिले माओवादी प्रभाव वाले हैं। रांची, खूंटी, बोकारो, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम झारखंड में माओवादी प्रभाव वाले 16 जिले हैं। आठ अति नक्सल प्रभावित जिले चतरा, गिरिडीह, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम हैं।

jharkhand Naxalite affected districts