लातेहार: मनिका में हुई सड़क दुर्घटना में सतबरवा के शिक्षक की मौत, स्कूल जाने के दौरान हुआ हादसा
लातेहार: जिले के मनिका थाना क्षेत्र के रांची-डाल्टनगंज मुख्य मार्ग पर देवबार मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक हाईस्कूल शिक्षक की मौत हो गयी। शिक्षक मोहम्मद सरफराज पलामू के सतबरवा के रहने वाले थे, वर्तमान में वे लातेहार सदर प्रखंड के नवागढ़ प्लस टू हाई स्कूल में पदस्थापित थे। सतबरवा से लातेहार आने के दौरान सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी।
लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
दिवाली की छुट्टी के बाद मोहम्मद सरफराज अपने घर सतबरवा गये थे। जब वह अपनी मोटरसाइकिल से लातेहार के नावागढ़ गांव वापस लौट रहे थे, तभी मनिका थाना क्षेत्र के देवबार मोड़ के पास एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
इस हादसे में शिक्षक मोहम्मद सरफराज बुरी तरह घायल हो गये। वहां से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अख्तर ने जब उन्हें घायल अवस्था में देखा तो अपने वाहन से मनिका अस्पताल पहुंचाया। लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने घायल शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। सड़क दुर्घटना में मृत शिक्षक अपने घर सतबरवा से सदर प्रखंड के नावागढ़ मोटरसाइकिल से जा रहे थे।
Manika Latehar Latest News