Saturday, March 22, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: बालिका गृह में दुष्कर्म पीड़िता की बहन की मौत, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ पोस्टमार्टम

पलामू : पलामू बालिका गृह में एक बच्ची की मौत हो गयी है। मृत बच्ची एक दुष्कर्म पीड़ित की बहन थी। बच्ची मानसिक रूप से कमजोर थी और उसका इलाज चल रहा था। मृत बच्ची की दंडाधिकारी की मौजूदगी में सोमवार को पोस्टमार्टम किया गया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

दरअसल, जून 2023 में पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में एक अनाथ बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। दुष्कर्म पीड़ित और उसकी 10 वर्षीय बहन को पुलिस की पहल पर बालिका गृह पलामू लाया गया था। 2023 से दोनों बहन बालिका गृह में रह रही थी। करीब एक महीने पहले दोनों बहनें मेदिनीनगर के सुदना के इलाके में लावारिस हालात में मिली थी। दोनों बालिका गृह से निकल कर बाहर चली गयी थी। बाद में बालिका गृह प्रबंधन दोनों के अपने साथ ले गयी थी।

जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि बच्ची की तबीयत खराब थी, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उसकी मौत हो गयी है। उन्होंने बताया कि दंडाधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया है और अंतिम संस्कार किया गया है। बच्ची को बुखार लगी हुई थी।

इधर बालिका गृह के दस्तावेज में कहा गया है कि बच्ची को फरका का दौरा पड़ने के बाद उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी मौत हो गयी है। पिछले कुछ महीने से पलामू बालिका और बालक गृह चर्चा में है। एक सप्ताह पहले बाल गृह से साहिबगंज का एक बच्चा फरार हो गया था।

Palamu Latest Crime News