Monday, January 13, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची के स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, आपत्तिजनक स्थिति में आठ लड़कियां और छह लड़के गिरफ्तार

रांची : राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का धंधा करने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। मामले में आठ युवतियों और छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवतियों में तीन थाईलैंड की है, उसका सत्यापन किया जा रहा है।

साथ ही अन्य युवतियों में दो दिल्ली, दो बंगाल और एक रांची की बतायी जा रही है। जबकि मामले में संचालक गौरव अग्रवाल दिल्ली के रहने वाला है। अन्य पांच युवक रांची के रहनेवाले है। कुल 14 लोगों गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सिटी डीएसपी के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में शनिवार देर रात 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मौके से कंडोम, शिलाजीत, दर्द की दवा, शराब और बीयर जब्त किया गया है। यह स्पा 2022 से चल रहा है। छापेमारी में पुलिस ने लालपुर इलाके में स्पा सेंटर के आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा किया है। एससपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी के नेतृव में पुलिस ने रांची के लालपुर स्थित ली डिजायर मॉल स्थित बम्बू इंटरनेशनल स्पा सेंटर में छापेमारी की। पुलिस के देखते ही स्पा सेंटर में अफरा-तफरी मच गयी। छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक स्थिति में 14 लड़के-लड़कियां पकड़े गये। साथ ही स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गयी हैं। रांची पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां मसाज सेंटर की आड़ में लंबे समय से सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था।

सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया की स्पा सेंटर की आड़ में लालपुर इलाके में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा था। सूचना के आधार पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी है। इसमें कुल 14 लोग पकड़े गये हैं। इनमें से अधिकांश लड़कियां हैं। इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। लालपुर स्थित स्पा सेंटर से थाईलैंड की तीन लड़कियों को भी पकड़ा गया है। तीनों लड़कियां जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त थी। पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है कि टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड से लड़कियों को बुलाकर उनसे रांची में जिस्म का धंधा करवाया जा रहा था। फिलहाल जांच की जा रही है। 14 को जेल भेज दिया गया है। थाईलैंड की तीन गिरफ्तार युवतियों के एंबेसी को भी सूचना दे दी गयी है।

Ranchi Latest News Today