Sunday, February 16, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में चार IAS अधिकारियों का प्रमोशन, एक को अपर मुख्य सचिव, तीन को मिला प्रधान सचिव रैंक में प्रोन्नति

रांची : राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राजीव अरुण एक्का को 2.25 लाख रुपये के वेतनमान पर लेवल 17 में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में पदोन्नत किया है। अब वे पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव होंगे। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

इसके अलावा, राज्य सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों को प्रधान सचिव रैंक लेवल 15 पर पदोन्नत किया है। उन्हें अब 182200-224100 रुपये का वेतनमान मिलेगा। इनमें मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पथ निर्माण सचिव सुनील कुमार और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव राहुल पुरवार को प्रधान सचिव पद पर प्रोन्नति दी गयी है। तीनों अधिकारी अपने-अपने विभाग में प्रधान सचिव का पद संभालेंगे। इसके अलावा उनके पास अतिरिक्त प्रभार का पद भी रहेगा।

Jharkhand IAS Promotion News