Breaking :
||लातेहार: बालूमाथ में बालश्रम के खिलाफ चलाया गया अभियान, तीन बालश्रमिकों को कराया मुक्त||लातेहार: बालूमाथ के कबाड़ी दुकान में पुलिस ने मारा छापा, 25 टन अवैध लोहा लदा ट्रक जब्त||आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर, साक्ष्य के अभाव में हुए रिहा||पलामू: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम||लातेहार: पूजा के लिए पांकी से नगर मंदिर जा रहा ऑटो हेरहंज में पलटा, महिला-बच्चा समेत आधा दर्जन लोग घायल, एक की हालत गंभीर||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
Thursday, November 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड के 28 जजों को जिला जज के पद पर प्रोन्नति

Jharkhan Judges Promotion News

रांची : राज्य सरकार ने 28 जजों को वरीय न्यायिक सेवा से जिला न्यायाधीश के पद पर प्रमोशन देते हुए पदस्थापित किया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी किया है। इन जजों को मिला प्रमोशन

सीजीएम सह सिविल जज सीनियर डिवीजन सह-एसजीएम खूंटी सत्यपाल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दुमका धमेंद्र कुमार सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी देवघर संजीव कुमार वर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पाकुड़ प्रफुल्ल कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामगढ़ कुसुम कुमारी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डालटेनगंज निरूपम कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी साहेबगंज शैलेंद्र कुमार, एसीजीएम दुमका सूरज प्रकाश ठाकुर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चाईबासा शंकर कुमार महाराज, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आर्थिक अपराध रांची मिथिलेश कुमार सिंह।

इनके अलावा एसीजेएम गिरिडीह आलोक कुमार, एसीजेएम साहिबगंज शेखर कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी धनबाद संजय कुमार सिंह, उप निबंधक प्रोटोकाल झारखंड हाई कोर्ट मो. फहीम किरमानी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सिमडेगा आनंद मणि त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गुमला मनोज कुमार शर्मा, एसीजेएम साहेबगंज सूर्य मणि त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोडरमा कुमारी वैशाली, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गिरिडीह लक्ष्मीकांत, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष आनंद प्रसाद, एसीजेएम धनबाद कुलदीप, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हजारीबाग ऋचा श्रीवास्तव, अवर सचिव सह उप विधि परामर्शी सुनील दत्त द्विवेदी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जमशेदपुर निशांत कुमार, सिविल जज हजारीबाग पुरुषोत्तम कुमार गोस्वामी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सरायकेला मंजू कुमारी, सिविल जज रांची नीरज कुमार को प्रमोशन दिया गया है।

Jharkhan Judges Promotion News