Breaking :
||मुख्य सचिव पद से हटाये गये सुखदेव सिंह, एल खियांग्ते को मिली जिम्मेदारी||ED के बुलावे पर नहीं आये साहिबगंज एसपी नौशाद आलम||पलामू: नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पूरे परिवार को गोली मारने की दी थी धमकी||नक्सलियों के 15 लाख रुपये नॉन बैंकिंग कंपनियों में जमा कराने के आरोपी को हाईकोर्ट से मिली जमानत, बालूमाथ थाने में दर्ज हुआ था मामला||The News Sense की खबर का असर, बालूमाथ में ग्रामीण सड़क से नहीं हुई कोयले की ढुलाई, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, दिया साधुवाद||झारखंड में भी दिखने लगा साइक्लोन मिचॉन्ग का असर, राज्य के इन हिस्सों में हो सकती है बारिश, इस दिन तक छाये रहेंगे बादल||सरकार ने बरवाडीह के तत्कालीन बीडीओ व मधुपुर के तत्कालीन सीओ को दी निंदन की सजा||पुलिस को चकमा देकर रिम्स से फरार कैदी शाकिब पत्नी के साथ गिरफ्तार||लातेहार: नियमों की अनदेखी कर बालूमाथ में ग्रामीण सड़क से हो रही कोयले की ढुलाई, सैकड़ों बच्चे स्कूल जाने से वंचित||पलामू: बेटों की कुकर्मों से सामाजिक प्रतिष्ठा दांव पर लगने के कारण अधेड़ दम्पति ने कर ली खुदकुशी
Wednesday, December 6, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

अब यात्रियों को मिली रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की सौगात, 24 सितंबर को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

Ranchi-Howrah Vande Bharat train

रांची : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को देश के अलग-अलग राज्य के लिए नौ ‘वंदे भारत ट्रेन’ का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसमें रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। चेन्नई कोच फैक्टरी से दक्षिण-पूर्व रेलवे को इस ट्रेन के लिए आठ रैक भी आवंटित कर दिये गये हैं। साथ ही द-पू रेल मुख्यालय की ओर से इस ट्रेन के लिए रूट भी तय कर दिया गया है।

महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन रांची से रवाना होगी और मुरी, झालदा, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, घाटशिला, झाड़ग्राम व खड़गपुर होते हुए हावड़ा जायेगी। पहले दिन ट्रेन का ट्रायल दोपहर 12:45 बजे निर्धारित किया गया है। फिलहाल, नियमित रूप से परिचालन के लिए ट्रेन की समय सारिणी का निर्धारण अभी नहीं हुआ है।

दक्षिण-पूर्व रेलवे की ओर से इस ट्रेन के लिए बोर्ड को दो समय सारिणी भेजी गयी है। पहली समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन के हावड़ा से रवाना होने का समय सुबह आठ बजे और रांची पहुंचने का समय दोपहर 12:55 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं, वापसी में ट्रेन को दोपहर 3:20 बजे रांची से रवाना करने और रात 8:10 बजे हावड़ा पहुंचने का प्रस्ताव दिया गया है।

दूसरी समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन सुबह 5:20 बजे रांची से रवाना होगी और सुबह 11:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं, हावड़ा से यह ट्रेन दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और रात 10:10 बजे रांची पहुंचेगी। जानकारी के अनुसार, यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी, जिसके रखरखाव की जिम्मेदारी रांची रेल मंडल को दी जायेगी। इस ट्रेन में आठ कोच होंगे।

Ranchi-Howrah Vande Bharat train