बच्चों की लडाई में भिड़े अभिभावक, एक गंभीर रूप से घायल
बारियातू / संजय राम
लातेहार : मंगलवार देर शाम बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित मझिलाडीह में सुखदेव गंझु (45) पिता स्व चुरामन गंझु पर उसके गोतिया मनोज गंझु ने टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल सुखदेव गंझु को बालूमाथ अस्पताल लाया गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सुखदेव गंझु और मनोज गंझु के पुत्र दोनों खेलने के दौरान आपस में भिड़ गए। जिसके बाद गुस्साए मनोज गंझू ने सुखदेव गंझु के घर जाकर टांगी से हमला कर दिया। जिससे सुखदेव गंझु के सर में गंभीर चोट आई और वह घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों के सहयोग से सुखदेव को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया।
घटना के बाद सुखदेव के परिजन थाना पहुंचे और उक्त मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।