Breaking :
||झारखंड: रामनवमी जुलूस रोके जाने से लोगों में आक्रोश, आगजनी, पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़, लाठीचार्ज||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, महिला समेत चार घायल, दो की हालत नाजुक||बड़ी खबर: 25 लाख के इनामी समेत 29 नक्सली ढेर, तीन जवान घायल||पलामू: महुआ चुनकर घर जा रही नाबालिग से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस||झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नज़रुल इस्लाम ने मोदी को जमीन में 400 फीट नीचे गाड़ने की दी धमकी, भाजपा प्रवक्ता ने कहा- इंडी गठबंधन के नेता पीएम मोदी के खिलाफ बड़ी घटना की रच रहे साजिश||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत, दो की हालत गंभीर||लातेहार: माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, बरवाडीह के जंगल से आठ आईईडी बम बरामद||गुमला में लूटपाट करने आये चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद||लोहरदगा में धारदार हथियार से गला रेतकर महिला की हत्या
Wednesday, April 17, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू सांसद ने चतरा डीसी अबु इमरान के खिलाफ की विशेषाधिकार हनन की शिकायत, लोकसभा पहुंचा मामला

झारखंड में इस समय कई आईएएस संकट का सामना कर रहे हैं। पूजा सिंघल और रियाज अहमद के बाद अब चतरा जिले के डीसी अबु इमरान विवादों में आ गए हैं। उनके खिलाफ पलामू के सांसद ने विशेषाधिकार हनन की शिकायत कर कर दी है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पलामू संसदीय क्षेत्र के सांसद विष्णु दयाल राम के साथ लातेहार के तत्कालीन और चतरा के वर्तमान डीसी अबु इमरान द्वारा किए गए अवमानना की शिकायत का मामला अब लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के पास पहुंच गया है। समिति के सभापति चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के लिए नोटिस को लोकसभा अध्यक्ष के पास भेजेंगे।

पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने बताया कि वे पिछले 27 जून को संगठन के कार्य से प्रदेश मुख्यालय जा रहे थे। उनके साथ एक दूसरे वाहन में संसदीय क्षेत्र के चैनपुर प्रखंड के जिला परिषद अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह भी साथ थे। इस बीच विश्राम के लिए कुछ देर तक लातेहार परिसदन में रुके थे।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस दौरान लातेहार के तत्कालीन उपायुक्त अबु इमरान अपने सरकारी वाहन से परिसदन से बाहर निकल रहे थे। लेकिन मुख्य द्वार पर खड़े कुछ वाहनों के कारण जाम की स्थिति बन गई थी। उपायुक्त अपने वाहन से उतरकर जिला परिषद सदस्य प्रमोद सिंह के चालक का लाइसेंस जप्त कर लिया। यही नहीं उन्होंने वाहन की चाभी भी जप्त कर ली।

इसकी जानकारी मिलने के बाद पलामू सांसद ने चालक को कागजी प्रक्रिया होने तक थोड़ा सब्र रखने को कहा। लेकिन उपायुक्त के रवैया और जांच प्रक्रिया से हुए विलंब के कारण सांसद समय से बैठक में नहीं पहुंच सके। सांसद ने बताया कि लातेहार के तत्कालीन उपायुक्त द्वारा एक जनप्रतिनिधि के साथ किया गया व्यवहार को सही नहीं माना जा सकता है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

वहीं चैनपुर के जिला परिषद सदस्य प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना के दिन उपायुक्त अबु इमरान जिम करने परिसदन आए थे। इस बीच उनके वाहन के चालक से लाइसेंस लेकर वापस परिसदन चले गए। कुछ देर के बाद गलत पार्किंग में वाहन खड़े होने की बात लिखवा कर लाइसेंस और चाभी वापस किया गया था। इस बीच वे काफी देर तक जिम में उपस्थित रहे। लेकिन यह जानने के बाद भी कि पलामू सांसद परिसदन में मौजूद हैं, उन्होंने उनसे मुलाकात तक नहीं की।