Saturday, March 22, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

पलामू आयुक्त व डीआईजी ने मंडल डैम परियोजना स्थल का किया निरीक्षण

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : प्रमंडलीय आयुक्त जटाशंकर चौधरी और डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंडल डैम परियोजना स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मंडल डैम परियोजना स्थल की विधि व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर बनने वाले पुलिस कैंप स्थल का भी निरीक्षण किया। साथी ही कई बिंदुओं पर पुलिस अधिकारियों से जानकारियां ली।

इसके बाद दोनों अधिकारियों ने सीआरपीएफ के 11 वीं बटालियन के खेत में जाकर कैंप में बनाए गए समुदायिक पुस्तकालय और कैंप की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान सीआरपीएफ के आला अधिकारी औऱ प्रखंड प्रशासन के कर्मी मौजूद थे।

Palamu Commissioner and DIG inspected