Breaking :
||लातेहार: थर्ड रेल लाइन निर्माण स्थल पर नक्सलियों ने मचाया उत्पात, रेलवे पुल निर्माण में लगे पोकलेन, हाइवा और कार को फूंका, देखें तस्वीरें||लातेहार: चंदवा में डीलर से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने पहुंचे दो अपराधी हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार||झारखंड हाई कोर्ट में कल 11 बजे के बाद नहीं होंगे न्यायिक कार्य||झारखंड में 30 सितंबर तक होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी, वज्रपात से सावधान रहने की अपील||साइबर क्राइम के टॉप 10 जिलों में झारखंड के चार जिले, रांची, लातेहार समेत ये जिले साइबर क्राइम के हब||भाजपा ने हेमंत सोरेन पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- मुख्यमंत्री ने जानबूझकर हाईकोर्ट में दायर याचिका में छोड़ी खामी||झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक आम चुनाव संपन्न, ज्योति कुमारी को मिले सर्वाधिक 1845 वोट||संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूट: यात्रियों के फर्द बयान पर FIR दर्ज||रांची: महिला से ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, ठगे थे एक करोड़ 12 लाख रुपये||लातेहार और बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती व मारपीट, फायरिंग में कई यात्री घायल, हंगामा
Tuesday, September 26, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

लातेहार : जिले के 12 धानक्रय केन्द्र में शुरू हुई धान की खरीदारी, किसानों को मिलेगा उचित दाम

मननचोटाग स्थित लैम्पस से विधायक बैद्यनाथ राम व उपायुक्त अबु इमरान ने किया जिले में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ

लातेहार : सरकार के निर्देश पर आज से जिले के 12 लैम्पस में धानक्रय केन्द्र आरंभ हो गया। विधायक बैद्यनाथ राम व उपायुक्त अबु इमरान ने सदर प्रखंड के मननचोटाग स्थित लैम्पस में बनाये गये धान अधिप्राप्ति केंद्र का फीता काट कर जिला में धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारम्भ किया।

धान खरीदारी में बिचौलियागिरी नहीं हो : बैद्यनाथ राम

धानक्रय केन्द्र आरंभ करते हुए विधायक बैद्यनाथ राम ने कहा कि सरकार की सोच है कि किसानों के धान का सही समय एवं उचित मुल्य पर क्रय हो इसी को लेकर धानक्रय केन्द्र खोला गया है। उन्होंने कहा कि धान की खरीदारी में बिचौलियागिरी नहीं हो यह सुनिश्चित करें।

धान अधिप्राप्ति का कार्य नियमानुसार हो : उपायुक्त

उपायुक्त अबु इमरान ने कहा कि धान क्रय केंद्रों में नियमानुसार धान क्रय हो। मननचोटाग लैम्पस में किसान के द्वारा बिक्री के लिए लाए गए धान के गुणवत्ता की जांच विधायक बैद्यनाथ राम एवं उपायुक्त अबु इमरान ने की। उपायुक्त ने एसडीओ सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी शेखर कुमार को धान क्रय के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिया।

12 लैम्पस में होगी धान की खरीदारी

सरकार के निर्देश पर कुल 12 लैम्पस में धानक्रय केन्द्र का शुभारंभ किया गया। जिसमें मननचोटाग लैम्पस, पोचरा लैम्पस लातेहार, चंदवा लैम्पस, लाधुप लैम्पस, बालूमाथ लैम्पस, मुरपा लैम्पस, बारियातू लैम्पस, मनिका लैम्पस, मटलौंग लैम्पस, बरवाडीह लैम्पस, गारू लैम्पस एवं महुआडांड़ लैम्पस शामिल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *