Breaking :
||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रही कार पेड़ से टकरायी, पति की मौत, पत्नी और पोते की हालत नाजुक||लातेहार: सिरफिरे युवक ने दो महिलाओं समेत पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, गिरफ्तार||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट||लातेहार: चुनाव प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे SBI सहायक पर FIR दर्ज||ED ने जमीन घोटाला मामले में आरोपियों के पास से बरामद किये 1 करोड़ 25 लाख रुपये||झारखंड में हीट वेब को लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, पारा 43 डिग्री के पार||सतबरवा सड़क हादसे में मारे गये दोनों युवकों की हुई पहचान, यात्री बस की चपेट में आने से हुई थी मौत||झारखंड: रामनवमी जुलूस रोके जाने से लोगों में आक्रोश, आगजनी, पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़, लाठीचार्ज||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, महिला समेत चार घायल, दो की हालत नाजुक
Tuesday, April 23, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस नेता के विवादित बयान से भाजपा नेताओं में आक्रोश

controversial statement of Congress leader

रांची : कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार की विवादित टिप्पणी के बाद झारखंड के बीजेपी नेताओं में गुस्सा है। अर्जुन मुंडा ने कहा है कि कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए। तो वहां दीपक प्रकाश ने कहा कि यह 11 करोड़ आदिवासियों का अपमान है। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार ने एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि द्रौपदी मुर्मू भारत के शैतानी दर्शन का प्रतिनिधित्व करती हैं। हमें उन्हें आदिवासियों का प्रतीक नहीं बनाना चाहिए।

कांग्रेस नेता के इस बयान से बीजेपी नाराज है। बीजेपी नेताओं ने इसे कांग्रेस की सोच बताया है और इसे द्रौपदी मुर्मू का अपमान बताया है। हालांकि बाद में डॉ अजय कुमार ने कहा कि उनके बयान को बीजेपी ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। उन्होंने जिस संदर्भ में यह बयान दिया है वह अलग है। इधर कांग्रेस नेता का बयान और बीजेपी का रिएक्शन ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

https://twitter.com/yourBabulal/status/1547128722318233600?s=20&t=TqitWfFBcADWwrnBPUogNg

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार ने कहा कि यशवंत सिन्हा एक अच्छे उम्मीदवार हैं, द्रौपदी मुर्मू एक सभ्य व्यक्ति हैं, लेकिन वह भारत के शैतानी दर्शन का प्रतिनिधित्व करती हैं। हमें उन्हें आदिवासियों का प्रतीक नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति हैं, लेकिन एससी पर अत्याचार हो रहे हैं। मोदी सरकार जनता को बेवकूफ बना रही है।

इधर, डॉ अजय कुमार ने इस मामले में बीजेपी आईटी सेल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह काम सुनियोजित साजिश के तहत किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी का आईटी सेल मेरे बयान से छेड़छाड़ कर सच नहीं बदल सकता. उन्होंने कहा कि खुद को आदिवासियों के विचारक बताने वाली भाजपा ने आदिवासी समाज के लिए काम करने वाले फादर स्टेन स्वामी के साथ जो किया वह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने इस मामले में स्मृति ईरानी से भी सवाल किया है कि अब कौन आदिवासी विरोधी है, यह बताया जाए।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इधर, भाजपा आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने डॉ कुमार का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया तो उसके पीछे की सोच आदिवासी समाज को सशक्त बनाने की है। वहीं कांग्रेस नेता उन्हें शैतानी विचारक बता रहे हैं क्योंकि द्रौपदी आदिवासी समाज से आती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की बात करते हुए कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए।