Breaking :
||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय||झारखंड: IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी

पलामू : एनआईए की टीम बुधवार को पलामू में नक्सलियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एनआईए की 12 सदस्यीय टीम माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के घर में दस्तावेजों की जांच कर रही है।

बिहार के औरंगाबाद में हुए नक्सली हमले को लेकर एनआईए ने इन दोनों नक्सलियों के घरों पर छापेमारी की है। शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव का घर पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बंधुडीह गांव में है। जबकि प्रसाद यादव का घर छतरपुर थाना क्षेत्र के बगैया गांव में है। एनआईए की टीम सुबह ही दोनों के घर छापेमारी करने पहुंची थी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गौरतलब है कि बिहार के औरंगाबाद के मदनपुर इलाके में 2015-16 में बड़ा नक्सली हमला हुआ था। इस हमले में कई जवानों की शहादत हुई थी। इस मामले की जांच बिहार एनआईए की टीम कर रही है। झारखंड सरकार ने अभिजीत यादव पर 10 लाख रुपये और प्रसाद यादव पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। चार महीने पहले एसटीएफ ने अभिजीत यादव को बिहार के गया से गिरफ्तार किया था। पांच माह पहले पलामू पुलिस ने प्रसाद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। ईडी इससे पहले भी अभिजीत यादव के खिलाफ यूएपीए की धाराओं के तहत कार्रवाई कर चुकी है और उनकी करोड़ों की संपत्ति जब्त कर चुकी है।