Breaking :
||भाजपा की मोटरसाइकिल रैली पर पथराव, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, कई घायल||झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, 20 मई को वोटिंग||पिता के हत्यारे बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद समेत पलामू की तीन ख़बरें||चतरा लोकसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में नौ बूथों का स्थान बदला, जानिये||झारखंड हाई कोर्ट में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश||पलामू: हार्डकोर इनामी माओवादी नीतेश के दस्ते का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार||लातेहार: 65 हेली ड्रॉपिंग बूथ के लिए शुभकामनायें लेकर मतदान कर्मी रवाना||KIDZEE लातेहार के बच्चों ने मतदाताओं से की अपील- पहले मतदान, फिर कोई काम||पलामू में शौच के लिए निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार||लातेहार अनुमंडल क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर चार जून तक धारा 144 लागू
Sunday, May 19, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

नये मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने मीडिया कर्मियों से की बात, कहा- अपने काम से विरोधियों को आईना दिखाने का काम करेगी सरकार

रांची : कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने मीडिया कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पिछले चार सालों में जो कार्य हेमंत सरकार ने किये हैं, वो सराहनीय हैं। हेमंत सोरेन सरकार ने कोरोना में भी काम किया। आदिवासियों और मूलवासियों के लिए काम किया। सोरेन ने कहा कि आंदोलनकारियों के सपनों को मजबूत किया जायेगा। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में योजनाओं के लाभ से वंचित ग्रामीणों को हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गयी योजना को और अधिक तेजी से आगे बढ़ाया जायेगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के किसानों, मजदूरों, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा। कानून व्यवस्था बनाये रखी जायेगी। सभी क्षेत्रों पर ध्यान दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि आपके माध्यम से अपनी बात लोगों तक पहुंचायेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्य है। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए वर्षों तक संघर्ष हुआ। इसके बावजूद पार्टी के युवा सम्राट हेमंत सोरेन को फंसा कर सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गयी। अब सरकार अपने कामकाज के माध्यम से विरोधियों को आईना दिखाने का काम करेगी। साथ ही कहा कि हेमंत सोरेन न्याय की लड़ाई लड़ रहे है। वे निश्चित रूप से सफल होंगे और उन्हें न्याय मिलेगी।

विधायकों के हैदराबाद जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें हैदराबाद भेजने में कोई दिक्कत नहीं। वे आनंद लेंगे और वापस आ जायेंगे। चंपाई सोरेन राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए कैबिनेट की बैठक के बाद पाकुड़ निकल गये।

Jharkhand News Chief Minister