Breaking :
||अंकिता को जिंदा जलाने वाले दोषियों को आजीवन कारावास की सजा||लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड व बिहार की पुलिस नक्सलियों के खिलाफ चलायेगी संयुक्त ऑपरेशन||पलामू में दहेज हत्या के आरोपी पति को 10 साल सश्रम कारावास की सजा||झारखंड में भाजपा को झटका, पांच बार के सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल||पलामू में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, छह लाख की अफीम, डोडा व पोस्ता के साथ एक गिरफ्तार||पलामू व गढ़वा का मोस्ट वांटेड छोटू रंगसांज हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार||लातेहार: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता समेत दो घायल||पलामू में तीन हत्या के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार||झारखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी, 30 और 31 मार्च को बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन
Friday, March 29, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

मैकलुस्कीगंज में नक्सलियों ने की फायरिंग, दो मजदूरों को लगी गोली, रिम्स रेफर

रांची : रांची व लातेहार जिले की सीमा पर स्थित मैक्लुस्कीगंज में नक्सली फायरिंग में दो मजदूर घायल हो गये हैं। दोनों मजदूरों के पैर में गोली लगी है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए तुरंत रिम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। फायरिंग के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर पर्चा छोड़ कर पुलिस मुखबिरी बंद करने की चेतावनी दी है।

बताया जाता है कि बुधवार की देर रात नक्सलियों ने राजन साहू के ईंट भट्ठे पर धावा बोल दिया और मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के जोभिया में फायरिंग कर दी। लातेहार जिले के जंगल की तरफ से सात-आठ की संख्या में आये नक्सलियों का नेतृत्व एक वर्दीधारी व्यक्ति कर रहा था। ईंट भट्ठे में आते ही नक्सलियों ने काम कर रहे मजदूरों से भट्ठा संचालक राजन साहू का मोबाइल नंबर मांगा। मजदूर जब तक कुछ समझ पाते नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में मांडर निवासी राजकुमार (40) व लातेहार निवासी सोमरा उरांव (25) घायल हो गये।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

दोनों मजदूरों के पैर में गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने ठेकेदार, ईंट भट्ठा संचालक, कोयला व्यवसायी को धमकाते हुए और पुलिस मुखबिर को बंद करने की चेतावनी देते हुए एक पर्चा छोड़ दिया। यह पर्चा माओवादी की कोयल शंख जोनल कमिटी के नाम से जारी किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली लातेहार जंगल की तरफ चले गये।

घटना की सूचना मिलते ही खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी व मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और घायल मजदूरों को तत्काल इलाज के लिए रिम्स भिजवाया। नक्सलियों द्वारा छोड़े गये पर्चे को जब्त कर संभावित स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी गयी है।

मैक्लुस्कीगंज सहित खलारी, डकरा, पिपरवार एक औद्योगिक क्षेत्र है, जहां कई आपराधिक गुट और उग्रवादी संगठन सक्रिय हैं। समय-समय पर लेवी वसूलने के चक्कर में ये वारदातों को अंजाम देते रहते हैं। अब नक्सलियों की मौजूदगी ने स्थानीय और जिला पुलिस को चुनौती दी है। इस संबंध में मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि उन्हें पर्चा मिला है। नक्सलियों की धरपकड़ को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

Jharkhand Naxal News