Breaking :
||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात||पलामू के TSPC एरिया कमांडर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 को आयेंगे रांची||कटे-फटे कपड़े पहनना दरिद्रता की पहचान, सनातन की नहीं : देवकीनंदन ठाकुर||दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी को पलामू से पकड़ा||पलामू: शादी की सालगिरह पर पति का इंतजार कर रही महिला की तड़प-तड़प कर मौत
Wednesday, November 29, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरउत्तरी छोटानागपुरझारखंड

प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता

रामगढ़ : शादी के बाद अवैध संबंधों की वजह से कई घरों को बर्बाद होते हुए लोगों ने देखा है। रामगढ़ शहर में एक महिला ने शादी के 10 साल के बाद एक ऐसा फैसला लिया तो चर्चा का विषय बन गया। अपने अवैध संबंध को वैध बनाने के लिए एक महिला ने दो बच्चों के साथ प्रेमी के साथ ही जिंदगी जीने का फैसला लिया।

सबसे बड़ी बात यह है कि इसकी सूचना भी सोमवार को रामगढ़ पुलिस को लिखित तौर पर दी गई। रामगढ़ शहर के मुर्रामकला में रहने वाले विक्की, उसकी पत्नी गुड़िया और गुड़िया के प्रेमी पिंटू कुमार उपाध्याय के बीच बकायदा समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत विक्की और गुड़िया के तीन बच्चों का बंटवारा भी किया गया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मुर्रामकला निवासी विकी कुमार ने रामगढ़ पुलिस को लिखित आवेदन दिया है कि उसकी पत्नी गुड़िया अपने प्रेमी पिंटू कुमार उपाध्याय के साथ घर में 26 मार्च को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथों पकड़ी गई थी। जब परिवार के लोगों ने गुड़िया को समझाने की कोशिश की तो उसने साफ तौर पर अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। उसने पूरे समाज में यह कहा कि वह अपने प्रेमी पिंटू उपाध्याय के साथ ही रखना चाहती है। इसके बाद पूरा मामला रामगढ़ थाने पहुंच गया।

पुलिस के अनुसार विकी की लव मैरिज मई 2013 में गोला प्रखंड के डभातू गांव निवासी रामलाल महतो की पुत्री गुड़िया कुमारी के साथ हुई थी। लेकिन शादी के बाद उन दोनों के बीच वैवाहिक जीवन कभी भी अच्छे से नहीं चला। हालांकि इसके बीच तीन बच्चे उनके हुए। पहला बच्चा नौ साल का है। दूसरी बेटी चार साल की और तीसरा बेटा डेढ़ साल का है।

विकी को पता चला कि उसकी पत्नी गुड़िया का अवैध संबंध गोला प्रखंड के ही पुरबडीह गांव निवासी त्रिपुरारी उपाध्याय के पुत्र पिंटू कुमार उपाध्याय के साथ है। कई बार विकी अपने घर में नहीं होता था, तो गुड़िया पिंटू को घर में बुला लेती थी। इस मुद्दे पर उन दोनों के बीच कई बार बात हुई। गुड़िया को समझाने की कोशिश की गई। लेकिन उसने विक्की की जिंदगी को नर्क बना दिया। विकी ने पुलिस के समक्ष कहा कि अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता है। हालांकि वह अपनी पत्नी के बिना भी अपने तीनों बच्चों का भरण पोषण अच्छे से कर सकता है।

प्रेमी के साथ दो बच्चों को लेकर महिला करेगी गुजारा

गुड़िया ने भी पुलिस को बताया कि 2013 में उसकी लव मैरिज हुई थी। लेकिन उसका प्रेम संबंध पिंटू उपाध्याय के साथ भी जारी था। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। वह अपनी जिंदगी का गुजारा पिंटू उपाध्याय के साथ कर लेगी।

विकी, गुड़िया और पिंटू ने मिलकर आपस में एक अनोखा समझौता किया। इस समझौते के तहत विकी के पास सबसे बड़ा बेटा रहेगा। चार साल की बेटी और डेढ़ साल का बेटा गुड़िया के साथ रहेगा। उन दोनों बच्चों और गुड़िया का देखभाल पिंटू उपाध्याय करेगा। भविष्य में अगर उन तीनों के साथ कुछ भी होता है तो उसकी जिम्मेदारी विकी और उसके परिजनों की नहीं होगी।