Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरगढ़वापलामू प्रमंडल

गढ़वा में 5 वर्षीय बच्चे को मारकर आधा शरीर खा गया तेंदुआ

गढ़वा : जिले के भंडरिया के रोदो गांव में तेंदुए ने हमला कर एक बच्चे को मार डाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोदो गांव निवासी रामनाथ तुरी का पांच वर्षीय पुत्र दुकान पर बिस्किट लाने गया था । इसी बीच तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

स्थानीय लोगों ने देर रात तक बच्चे की तलाश की लेकिन बच्चा नहीं मिला। गुरुवार को ग्रामीणों ने बच्चे की फिर तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने देखा कि घटनास्थल से कुछ दूर पर बच्चे का कपड़ा पड़ा हुआ था। कपड़े से कुछ दूरी पर बच्चे की लाश पड़ी थी। बच्चे का आधा शरीर तेंदुआ खा चुका था। जिस इलाके में घटना हुई वह पलामू टाइगर रिजर्व इलाके से सटा हुआ है। घटना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश कर रही है।

इससे पहले लातेहार के पलामू टाइगर रिजर्व में एक तेंदुए ने बच्ची पर हमला किया था। छिपादोहर पश्चिम के उक्कामाड़ गांव में जंगल में घूमने गयी एक बालिका पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर सही समय पर ग्रामीण वहां पहुंच गये। तेंदुआ वहां से भाग निकला था, जिसके बाद परिजन घायल बच्ची को तुरंत एमएमसीएच मेदिनीनगर ले गये। लेकिन इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गयी। इससे पहले भी यहां एक तेंदुए ने दो वनकर्मियों पर हमला कर घायल कर दिया था।