Saturday, March 22, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी बने लक्ष्मीकांत वाजपेयी, देखें सूची

नई दिल्ली : बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए कई राज्यों के प्रदेश प्रभारियों को बदल दिया है। शुक्रवार को नए राज्य प्रभारियों की घोषणा की गई। लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड का राज्य प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा शासित राज्यों के लिए पार्टी के राज्य प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब हरियाणा के प्रभारी होंगे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पंजाब-चंडीगढ़ के प्रभारी होंगे। बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा संबित पात्रा को पूर्वोत्तर राज्यों का समन्वयक बनाया गया है।