Breaking :
||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल||झारखंड में वोटिंग के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, अधिसूचना जारी||सतबरवा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत||पलामू लोकसभा: भाजपा से बीडी राम और राजद से ममता भुइयां समेत चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन||लातेहार: मनरेगा योजना में रिश्वत लेते पंचायत सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार
Thursday, April 25, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरमनिकालातेहार

लावण्या को न्याय दिलाने के लिए ABVP ने मनिका में निकाला कैंडल मार्च

lavanya case latehar abvp

लातेहार : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई मनिका द्वारा लावण्या को न्याय दिलाने के लिए आज मनिका हाई स्कूल में कैंडल मार्च निकाला गया।

इस दौरान लावण्या के न्याय के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय महासचिव सुश्री निधि त्रिपाठी सहित सभी की रिहाई की मांग की और 32 कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग की।

मौके पर नगर अध्यक्ष रंजीत कुमार रंजन, नगर उपाध्यक्ष गोविंद पासवान, नगर मंत्री उत्तम कुमार, नगर सह मंत्री अभिषेक कुमार यादव, नगर सह मंत्री अमित कुमार, नीरज पासवान, सदेश तुरी, रितेश कुमार, लव यादव, राहुल यादव, राज भारती समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

बता दें की लावण्या के परिवार वालों ने यह दावा किया है कि लावण्या ने मरने से पहले यह बताया था कि उसने केवल इसलिए जहर खाया था क्योंकि उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया था। 17 वर्षीय मृतक छात्रा लावण्या की नानी ने जबरन धर्म परिवर्तन के परिवार के दावे का समर्थन किया है जो उसने अपने मृत्युपूर्व बयान में किया था। लावण्या की नानी मंगयारकरसी ने खुलासा किया है कि लावन्या ने कोयंबटूर के एक अस्पताल में भर्ती होने के दौरान अपने चाचा के सामने कबूल किया था कि उसने केवल इसलिए जहर खाया था क्योंकि उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया था।

lavanya case latehar abvp


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *