Breaking :
||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने हाइवा समेत चार वाहनों में लगायी आग||लातेहार: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से यौन शोषण करने व पैसे ऐंठने का आरोप, मामला दर्ज||प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे रांची, भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद किया रोड शो||पलामू: ओझा गुणी के विवाद में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या||चतरा में डेढ़-डेढ़ किलो के एक दर्जन IED बरामद, BDS की टीम ने किया नष्ट||पलामू में मिला माओवादियों का बंकर, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद, नक्सलियों को बचाने के आरोप में महिला गिरफ्तार||लातेहार: 81 लाख रुपये की अफीम और डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार||पुलिस को चकमा देकर जयराम महतो फरार, भगाने के आरोप में 11 नामजद और 15 हज़ार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज||पलामू: बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार||कार व बाइक की टक्कर में होमगार्ड का जवान, पत्नी और दो बच्चों की मौत, मौत से जूझ रहा घर का आखिरी चिराग
Saturday, May 4, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडलोहरदगा

लातेहार के लड़के को फेसबुक पर हुआ लोहरदगा की लड़की से प्यार, धोखे से बुलाया और किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, आरोपी फरार

लोहरदगा : लातेहार जिले के एक युवक ने लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र की एक लड़की का अपहरण कर दो दिनों तक दुष्कर्म किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल चेकअप कराया और कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया। आरोपी फरार है।

बताया जाता है कि लातेहार जिले के एक युवक की लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र निवासी एक लड़की से फेसबुक पर दोस्ती हो गयी। फेसबुक पर चैटिंग के दौरान मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ। बातचीत से हुई दोस्ती प्यार में बदल गयी। इसके बाद युवक ने लड़की को कुडू थाना क्षेत्र में मिलने के लिए बुलाया और बाइक से लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र ले गया, जहां दो दिनों तक जबरन बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया।

तीसरे दिन किसी तरह किशोरी उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिजनों के साथ कुडू थाना पहुंची लड़की के बयान पर अपहरण व दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Lohardaga Latehar Latest News