Breaking :
||झारखंड: रामनवमी जुलूस रोके जाने से लोगों में आक्रोश, आगजनी, पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़, लाठीचार्ज||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, महिला समेत चार घायल, दो की हालत नाजुक||बड़ी खबर: 25 लाख के इनामी समेत 29 नक्सली ढेर, तीन जवान घायल||पलामू: महुआ चुनकर घर जा रही नाबालिग से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस||झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नज़रुल इस्लाम ने मोदी को जमीन में 400 फीट नीचे गाड़ने की दी धमकी, भाजपा प्रवक्ता ने कहा- इंडी गठबंधन के नेता पीएम मोदी के खिलाफ बड़ी घटना की रच रहे साजिश||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत, दो की हालत गंभीर||लातेहार: माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, बरवाडीह के जंगल से आठ आईईडी बम बरामद||गुमला में लूटपाट करने आये चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद||लोहरदगा में धारदार हथियार से गला रेतकर महिला की हत्या
Thursday, April 18, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची में जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, मौत

रांची : बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू में अपराधियों ने जमीन व्यवसायी धवन राम की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। घायल धवन राम को स्थानीय लोगों ने तत्काल रिम्स पहुंचाया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम एदलहातू चौक के पास धवन राम एक पान गुमटी के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी मौके पर पहुंचे और धवन को सात गोली मारी। स्थानीय लोगों के द्वारा घायल जमीन व्यवसायी को तत्काल रिम्स ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धवन बरियातू के महाराणा सिंह गली का रहने वाला था। घटना के समय उसके साथ खड़े भोला सिंह नाम के व्यक्ति को भी गोली लगी है। उसका भी रिम्स में इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही बरियातू थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। धवन राम जमीन के कारोबार को लेकर ही स्थानीय अपराधियों के निशाने पर था। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद चश्मदीदों से अपराधियों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ कर रही है।