Breaking :
||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय||झारखंड: IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

शिबू सोरेन की अध्यक्षता में 10 जून को होगी झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक

रांची : झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक 10 जून को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष व सांसद शिबू सोरेन की अध्यक्षता में होगी। बैठक सुबह 11 बजे मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर शुरू होगी।

इस संबंध में मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने समिति के अध्यक्ष सहित विशेष आमंत्रित, सभी सदस्यों और आमंत्रित सदस्यों को सूचना जारी कर दी है। साथ ही सभी से बैठक में शामिल होने की अपील की गयी है।

गौरतलब है कि झारखंड राज्य समन्वय समिति के संबंध में सरकार स्तर से नवंबर 2022 को अधिसूचना जारी की गयी थी। इसमें शामिल सदस्यों को मंत्री का दर्जा दिया गया है, जिनका कार्यकाल तीन साल का होता है। समिति में झामुमो और कांग्रेस के कई नेताओं के अलावा राजद से मंत्री सत्यानंद भोक्ता को भी शामिल किया गया है।

समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और विधायक सरफराज अहमद को मंत्री का दर्जा नहीं दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झामुमो के फागू बेसरा, बिनोद पांडे और योगेंद्र महतो को मंत्री का दर्जा दिया गया है।

Jharkhand State Coordination Committee meeting