Breaking :
||लातेहार: नहीं रहे पत्रकार मित्र कौशल किशोर पांडेय, सड़क हादसे में गयी जान||बड़ा रेल हादसा: शालीमार से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 50 यात्रियों की मौत, 350 से अधिक घायल||पलामू: सतबरवा SBI शाखा में महिला से रुपये उड़ाने वाले संदिग्ध अपराधियों की तस्वीर आयी सामने, सहयोग की अपील||गुमला: मुठभेड़ में मारा गया 2 लाख का इनामी माओवादी एरिया कमांडर लाजिम अंसारी||लातेहार: बालूमाथ में यात्री बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो की मौत||JOB: लातेहार जिले में विशेष भर्ती कैंप का आयोजन, 450 पदों पर प्रशिक्षण के बाद होगी सीधी नियुक्ति||गुमला: शादी समारोह में शामिल होने आयी नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म||लातेहार: चंदवा में फंदे से लटका मिला नवविवाहित जोड़े का शव, एक माह पहले किया था प्रेम विवाह, दो दिन पहले प्रेमी के भाई ने भी कर ली थी ख़ुदकुशी||पलामू: पेड़ से लटका मिला नवविवाहित का शव, दो माह पहले किया था अंतर्जातीय प्रेम विवाह, लातेहार में है मायका||गुमला: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया दो लाख का इनामी माओवादी राजेश उरांव

झुलस रहा झारखंड, कई जिलों का तापमान 40 के पार, लोग बेहाल, जानिये अपने जिले का हाल

रांची : झारखंड भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर रहा है। संताल और कोयलांचल जिले का अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड हो रहा है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर गर्म हवा और लू का प्रकोप जारी है। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को बताया कि प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में और इजाफा होने की उम्मीद है। इस दौरान कहीं-कहीं बादल, गरज और बिजली भी गिर सकती है। यह स्थिति 25 जून तक बनी रह सकती है। पिछले एक सप्ताह से राजधानी रांची का अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा। जमशेदपुर का तापमान 41.4 डिग्री रहा।

उन्होंने पूर्वानुमान में बताया कि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 23 मई तक 41 डिग्री या इससे अधिक हो सकता है। 23 मई तक कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वज्रपात भी हो सकता है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। 22 को पलामू के साथ-साथ हजारीबाग, कोरडमा और गिरिडीह और 23 मई को इन इलाकों के साथ कोल्हान में भी लू चल सकती है। दोपहर के बाद कहीं-कहीं तेज हवा चल सकती है।

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि धीरे-धीरे मौसम में बदलावा नजर आ रहा है। दोपहर के बाद आये मौसम के बदलाव से ताममान में थोड़ी राहत जरूर मिलेगी लेकिन कई इलाकों में गर्म हवा से लू का खतरा भी बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी है।

Jharkhand Weather News today