Breaking :
||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी||झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कल आयेंगे लातेहार, जनता से करेंगे सीधा संवाद||रांची में अपराधी की गोली मारकर हत्या, कालू लामा हत्याकांड में गया था जेल||लातेहार: चंदवा में टावर से लोहा काटते चार लोग रंगेहाथ गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद||झारखंड में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, अभी और बढ़ेगा तापमान, अलर्ट जारी||शिबू सोरेन की अध्यक्षता में 10 जून को होगी झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक||पलामू: बस पकड़ने का इंतजार कर रहे TSPC उग्रवादी को पुलिस ने पकड़ा||पलामू: शराब की लत से परेशान छोटे भाई ने कर दी थी बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

बड़ी खबर: नहीं रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो, चेन्नई के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन

रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का गुरुवार सुबह चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे जगन्नाथ महतो का कोरोना के कारण फेफड़ा प्रत्यारोपण हुआ था। हाल ही में उनकी स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए उन्हें रांची से चेन्नई एयरलिफ्ट किया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। जगरनाथ महतो डुमरी विधानसभा से विधायक थे।

उल्लेखनीय है कि 14 मार्च को मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें चेन्नई रेफर कर दिया गया। शिक्षा मंत्री को एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने जगरनाथ महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

झारखंड शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो निधन