Thursday, April 17, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: अंतर जिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 18 बाइक के साथ चार गिरफ्तार

पलामू : जिला पुलिस ने गुरुवार को चोरी की 18 बाइक को बरामद कर चार आरोपित को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एएसपी ऋषभ गर्ग ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मंटू यादव (22), मिन्हान अंसारी (23), सुमित विश्वकर्मा (26), मनदीप कुमार उर्फ सोनू (21) के नाम शामिल हैं।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार बाइक चोरी की घटना जिले के पांकी थाना क्षेत्र में हुई। गिरफ्तार आरोपी पलामू, चतरा और लातेहार के रहने वाले बताये जा रहे हैं। एएसपी ऋषभ गर्ग के इस अभियान में पांकी थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे।