Breaking :
||कटे-फटे कपड़े पहनना दरिद्रता की पहचान, सनातन की नहीं : देवकीनंदन ठाकुर||दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी को पलामू से पकड़ा||पलामू: शादी की सालगिरह पर पति का इंतजार कर रही महिला की तड़प-तड़प कर मौत||लातेहार: ट्रेलर और बाइक की भीषण टक्कर में चंदवा के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, एक बच्ची की हालत गंभीर||लंबी दूरी की विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में चलाये गये विशेष चेकिंग अभियान में 329 बेटिकट यात्री पकड़ाये||जानलेवा बना ‘खौफ’ आदिवासी अधिकारी का आकस्मिक निधन!||पलामू: अपराधियों ने स्वास्थ्य कर्मी पर किया हमला, गला रेत कर हत्या की कोशिश||पलामू: झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस तीन महीने के लिए रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी||रामगढ़: धर्म विशेष के नारे नहीं लगाने पर युवकों ने छात्राओं के साथ की छेड़छाड़ व मारपीट, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से की कार्रवाई की मांग||लातेहार: बालूमाथ में ट्रांसपोर्ट कंपनी के खिलाफ हाइवा ऑनर एसोसिएशन का चक्का जाम, विधायक की पहल पर आठ घंटे बाद हटा जाम
Tuesday, November 28, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

हेरहंज में ई-श्रम कार्ड को लेकर आयोजित कार्यशाला में बीडीओ ने कहा ई-श्रम कार्ड के माध्यम से मजदूरों को विभिन्न योजनाओं का मिलेगा लाभ

लातेहार : हेरहंज प्रखंड सभागार में गुरुवार को श्रम विभाग लातेहार के द्वारा असंगठित श्रमिको के ई श्रम निबन्ध हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार दास, श्रम अधीक्षक बबन कुमार सिंह, सासंद प्रतिनिधि रूपेंद्र जायसवाल व प्रखंड प्रमुख राजेश्वरी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उपस्थित श्रमिकों व प्रज्ञा केंद्र संचालकों को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों को ई श्रम कार्ड बनाना जरूरी है। सरकार मजदूरों के लिए ई श्रम कार्ड के माध्यम से कई महत्वपूर्ण लाभकारी योजनाओं का लाभ श्रमिको को देगी। उन्होंने सभी प्रज्ञा केंद्र संचालकों को अधिक से अधिक संख्या में ई श्रम कार्ड बनाने की बात कही।

सांसद प्रतिनिधि रूपेंद्र जायसवाल ने भी उपस्थित श्रमिको को नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर निः शुल्क रूप से बन रहे ई श्रम कार्ड को बनवाने की अपील की।

वहीं श्रम अधीक्षक ने सभी को ई श्रम कार्ड से होने वाले फायदे के बारे में बताया और यह हर निर्माण कार्य में जुटे श्रमिक के साथ आंगनबाड़ी सेविका, आशा दीदी, मध्याह्न भोजन बनाने वाली महिलाए, होटल, फुटपाथ विक्रेता समेत कई श्रमिक इस योजना का लाभ लेंगे। उन्होंने सभी प्रज्ञा केंद्र संचालकों को पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर ई श्रम कार्ड बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रखंड में मात्र 5600 श्रमिको का अब तक ई श्रम कार्ड बनाए जाने पर नाराजगी जताई।

मौके पर प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख मो जैनाब अंसारी समेत श्रम विभाग के कर्मी व श्रमिक शामिल थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *