Saturday, March 22, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरलातेहार

बारेसाढ़ में Tuberculosis के दो मरीजों की पहचान, पत्रकार की मदद से लाया गया अस्पताल

उमेश यादव/गारू

लातेहार : गारू प्रखंड के बारेसांढ़ में टीबी के दो मरीजों की पहचान हुई है। दोनों मरीजों को पत्रकार उमेश यादव की मदद से मंगलवार को गारू रेफरल अस्पताल को लाया गया। जहां तत्काल उनका इलाज शुरू किया गया।

चिन्हित मरीजों में रामा राम (64 वर्ष) व राजेश्वर सिंह (38 वर्ष) बारेसांढ़ शामिल हैं। दोनों ही मरीजों में टीबी बीमारी का लक्षण प्रतीत हो रहा है।

मरीज राजेश्वर सिंह की पत्नी धनपतिया देवी ने बताया कि उनके पति को टीबी का मेडिसिन चलाया जा चुका है, उनकी स्थिति में सुधार आ हुआ है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनका खांसी काफी बढ़ गया था। खांसी बढ़ने के कारण रात भर बेचैन रहते हैं और शरीर काफी कमजोर हो गया है।

वहीं रामा राम में भी इसी बीमारी के लक्षण हैं। दोनों के परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं जिस कारण इलाज के लिए बाहर ले जाने में असमर्थ हैं।

इसी बीच इस बात की जानकारी बारेसांढ़ के स्थानीय पत्रकार उमेश यादव को मिली। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग कर्मियों को दी और एम्बुलेंस की व्यवस्था कराने का आग्रह किया।

वहीं स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों मरीजों को एम्बुलेंस से रेफरल अस्पताल लाया जहां दोनों का इलाज शुरू कर दिया गया। परिजनों ने पत्रकार उमेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।