Breaking :
||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची नगर निगम को 224 बसें खरीदने को मिले 605.42 करोड़||प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता||लोहरदगा: पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, दो ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा||लातेहार: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

BREAKING: लोहरदगा में आईडी ब्लास्ट, कोबरा के दो जवान घायल, एयर लिफ्ट कर ले जाया गया रांची

lohardga news update लोहरदगा : नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान लोहरदगा में एक बड़ा हादसा हो गया है। लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में आईडी ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में कोबरा के दो जवान घायल हुए हैं।

घायल जवानों में सीआरपीएफ कोबरा 203 बटालियन के जवान दिलीप कुमार और नारायण दास शामिल हैं। दोनों घायल जवानों को इलाज के लिए चॉपर से रांची भेजा गया है।

आपको बता दें, गुरुवार की शाम जोनल कमांडर रवींद्र गंझू के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे थे।

जिसके बाद जिला पुलिस और सीआरपीएफ कोबरा बटालियन की टीम इलाके की घेराबंदी कर नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान चला रही थी। इसी दौरान यह ब्लास्ट की घटना हुई है।

रांची :लोहरदगा में आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ के कोबरा 203 बटालियन के दो जवान दिलीप कुमार और नारायण दास घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची।

lohardga news update

https://youtube.com/channel/UCX4C6FazXv-QEkJ-2RrlSfA


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *