Breaking :
||लातेहार: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता समेत दो घायल||पलामू में तीन हत्या के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार||झारखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी, 30 और 31 मार्च को बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन||नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार||सनकी प्रेमी ने लड़की के छोटे भाई की कर दी हत्या, गिरफ्तार||पलामू: होली मिलन समारोह में चाकूबाजी, दो सगे भाई घायल, बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार||पलामू में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े दो की गोली मारकर हत्या, पिछले 48 घंटे में 5 हत्यायें||पलामू: आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार||हत्या की योजना बनाते रिम्स से फरार कैदी राजा सिंह समेत दो अपराधी गिरफ्तार
Thursday, March 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

पत्नी बना रही थी प्रेमी से अवैध संबंध, पति ने प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड घुसेड़ कर मार डाला

रांची : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से सटे ओडिशा के क्योंझर जिले के घटगांव थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को अवैध संबंध बनाते देखा। यह नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी की विभत्स तरीके से हत्या कर दी।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पति ने पहले पत्नी को पीटा। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी। पत्नी फूट-फूट कर रोने लगी तो वह घबरा गया। इसके बाद आनन-फानन में पत्नी को पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

वह अस्पताल से पत्नी का पार्थिव शरीर लेकर अपने घर वापस आ गया। अब उसे डर था कि कहीं मौत का राज न खुल जाए। उसे हत्या के आरोप में नहीं पकड़ा जाना चाहिए। उसने चुपके से अपनी पत्नी के शव को घर के पिछले हिस्से में दफना दिया।

यह पूरी घटना 24 जुलाई 2022 की रात की है। लेकिन हत्या की यह घटना छुप नहीं पाई। इसकी जानकारी 3 अगस्त 2022 को घटगांव थाने को कहीं से मिली। पुलिस शव को बरामद करने के लिए सक्रिय हो गई। पुलिस ने पहले आरोपी पति को हिरासत में लिया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद घटगांव थाना पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर के पिछले हिस्से की खुदाई कराई। वहीं से महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही हत्या के आरोप में गुरुवार दोपहर महिला के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह हत्याकांड पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।