Breaking :
||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय||झारखंड: IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: सतबरवा में सौ रुपए के लिए पति-पत्नी आपस में भिड़े, फायरिंग में भतीजी की गयी जान

पलामू : बुधवार की सुबह आठ बजे जिले के सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के घुटुवा गांव में उदयनाथ सिंह की बंदूक से गोली लगने से घायल 14 वर्षीय सुप्रिया कुमारी की इलाज के दौरान नवजीवन अस्पताल तुंबागड़ा में मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

लेस्लीगंज थाना प्रभारी गौतम कुमार राय ने बताया कि घटना बुधवार सुबह करीब आठ बजे की है। मंगलवार की रात गांव में बारात निकली। इसी दौरान घुटुवा पंचायत की पूर्व समिति सदस्य कांति देवी के पति उदयनाथ सिंह ने नशे की हालत में गांव के गणेशी सिंह से 100 रुपये मांगे और ढोल वाले को दे दिया। बुधवार की सुबह जब गणेशी सिंह उदयनाथ सिंह से रुपये वापस मांगने लगा तो उसने पत्नी कांति देवी से रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर पति-पत्नी में कहासुनी हो गयी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

गुस्से में उदयसिंह ने घर से बन्दूक निकाल लिया। पति-पत्नी बंदूक की छीना-झपटी करने लगे। इस दौरान गोली चल गयी और बगल में खड़ी सुप्रिया कुमारी के सीने में जा लगी। आनन-फानन में घायल सुप्रिया को तुंबागड़ा के नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि मृतका सुप्रिया उदयनाथ सिंह की भतीजी थी। मंगलवार को ही वह बुआ के घर से वापस घुटुवा गांव आयी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर के एमएमसीएच भेज दिया है।