Breaking :
||लातेहार: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार||लोहरदगा: माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन को फूंका, जांच में जुटी पुलिस||पलामू: नाबालिग बनी मां, स्वस्थ्य बच्ची को दिया जन्म, 46 वर्षीय पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म||पलामू: जमीन विवाद में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, फरार||नाबालिग हिंदू लड़की को अमित बनकर प्रेमजाल में फंसाया, दो बार हुई गर्भवती||लातेहार: नहीं रहे पत्रकार मित्र कौशल किशोर पांडेय, सड़क हादसे में गयी जान||बड़ा रेल हादसा: शालीमार से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 50 यात्रियों की मौत, 350 से अधिक घायल||पलामू: सतबरवा SBI शाखा में महिला से रुपये उड़ाने वाले संदिग्ध अपराधियों की तस्वीर आयी सामने, सहयोग की अपील||गुमला: मुठभेड़ में मारा गया 2 लाख का इनामी माओवादी एरिया कमांडर लाजिम अंसारी||लातेहार: बालूमाथ में यात्री बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो की मौत

लातेहार: वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता महेंद्र वैद्य की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग हुए शामिल, शोक संवेदना व्यक्त

लातेहार: सदर प्रखंड के सेमरिया गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता महेंद्र वैद्य के निधन पर विश्व हिंदू परिषद, लातेहार के द्वारा एक शोकसभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर परिषद् के सदस्यों ने स्व वैद्य को एक सरल व मिलनसार इंसान बताया।

शोकसभा में नंदलाल प्रसाद, जिला धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख विनय कांत पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष योगेश्वर सिंह, कमलेश प्रसाद, आरएसएस के जिला शारीरिक प्रमुख राजकुमार व वीरेंद्र प्रसाद समेत कई लोग शामिल हुए।

स्व वैद्य

बता दें कि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता महेंद्र वैद्य का निधन शनिवार की रात हो गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर लातेहार जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट किया है।

वहीं स्व वैद्य के पैतृक आवास सदर प्रखंड के सेमरिया गांव से रविवार को निकली अंतिम यात्रा में स्थानीय विधायक बैजनाथ राम, मनिका के पूर्व विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह, पूर्व विधायक प्रकाश राम, नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणी तिकीॅ, बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण दुबे, राजधनी यादव, रधुपाल सिह, बबन पासवान, सुदामा प्रसाद, जय सिंह, शीला देवी, ध्रुव कुमार पांडे, छोटू राजा, अवधेश कुमार सिंह चेरो, आसुतोष सिह चेरो, मोहर यादव, राजकुमार, संतोष सिन्हा, पप्पू सिन्हा, वीरेंद्र प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, पंकज सिह समेत सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *