Breaking :
||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची नगर निगम को 224 बसें खरीदने को मिले 605.42 करोड़||प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता||लोहरदगा: पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, दो ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा||लातेहार: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

हेमंत ने जमशेदपुर वासियों को दी सौगात, जुगसलाई ओवरब्रिज का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कहा- पूरे राज्य में तेज गति से सड़कों, पूलों और ओवरब्रिजों का हो रहा निर्माण

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज जमशेदपुर वासियों को जुगसलाई ओवरब्रिज की सौगात दी। इस ओवरब्रिज का विधिवत उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में सड़कों और पूलों का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। नई सड़कों के निर्माण के साथ सड़कों का मजबूतीकरण और चौड़ीकरण हो रहा है। आने वाले दिनों में यातायात व्यवस्था को लेकर कई नए निर्माण देखने को मिलेंगे। हमारा प्रयास लोगों को आवागमन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

जाम से मिलेगी निजात, दुर्घटनाओं का खतरा होगा कम

मुख्यमंत्री ने कहा कि जमशेदपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक होने के कारण रेलवे फाटक बार-बार बन्द करने की नौबत आती थी। इससे यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी और दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता था। लेकिन, जुगसलाई ओवरब्रिज के शुरू होने से जाम की समस्या से निजात मिल मिल रही है। इससे इस मार्ग से आने जाने वालों के लिए सहूलियत और समय की भी बचत होगी।

843 मीटर लंबा ओवरब्रिज

जुगसलाई के टाटा-आदित्यपुर स्टेशन के बीच पथ ऊपरी पुल (ROB) एवं पहुँच पथ का निर्माण वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्रारंभ होकर 2022-23 में पूर्ण हुआ। इसकी कुल लंबाई 843 मीटर है। इस परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति कुल 44,04,95,000 रुपए है।

जमशेदपुर जुगसलाई ओवरब्रिज उद्घाटन