Breaking :
||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात||पलामू के TSPC एरिया कमांडर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 को आयेंगे रांची||कटे-फटे कपड़े पहनना दरिद्रता की पहचान, सनातन की नहीं : देवकीनंदन ठाकुर||दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी को पलामू से पकड़ा||पलामू: शादी की सालगिरह पर पति का इंतजार कर रही महिला की तड़प-तड़प कर मौत
Wednesday, November 29, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरचंदवापलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: पिछले छह माह से कर रहा था नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा

विरोध करने पर जान से मारने की देता था धमकी

लातेहार : चंदवा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ शाहरुख खान नाम का युवक पिछले छह माह से दुष्कर्म कर रहा था। इस बीच ग्रामीणों ने गुरुवार की रात आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि चंदवा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ शाहरुख खान नाम का युवक पिछले छह माह से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। जब भी लड़की इसका विरोध करती तो शाहरुख उसे जान से मारने की धमकी देता था। इसी बीच गुरुवार की रात युवक शाहरुख एक बार फिर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था, जिसे लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी पिटायी कर दी। बाद में लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

लड़की बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है, उसके पिता मानसिक रूप से बीमार हैं और उसकी मां गांव में ही एक छोटी सी दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है।

चंदवा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।