Sunday, March 16, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

गुमला: शादी समारोह में शामिल होने आयी नाबालिक से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

gumla minor girl rape

नरेश जायसवाल/गुमला

गुमला जिले में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 15 साल की नाबालिग लड़की अपने रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने गई थी, जहां से उसे एक हैवान ने अगवा कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुमला जिले के घाघरा प्रखंड के लक्सर गांव की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को घाघरा मुख्यालय स्थित बस्ती में एक विवाह समारोह से अगवा कर दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में पीड़िता के पिता ने बताया कि लक्सर गांव की उनकी बेटी घाघरा बस्ती में अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थी, जहां दोपहर करीब एक बजे सभी मेहमानों के जाने के बाद वह दरवाजा बंद कर रही थी। तभी अचानक राजू उरांव आया और उसने अपना मुंह बंद कर लिया और उसे अपने बगल के खाली फाउंड्री हाउस में ले गया। वहां उसने उनकी बेटी को मजबूर किया और कहा कि शोर मचाया तो जान से मार देंगे, जिससे वह डर गई, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

बताया जाता है कि इस घटना के बाद पीड़िता ने घर जाकर अपने पिता को पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पिता ने अपनी बेटी के साथ पूरे मामले की जानकारी घाघरा थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

gumla minor girl rape