लातेहार: किड्जी प्री स्कूल में फ्री डेंटल चेकअप कैम्प का आयोजन
Kidzee Latehar Dental Checkup
दांतों के रखरखाव व आहार से संबंधित दी गयी जानकारी
लातेहार : जिला मुख्यालय के गायत्रीनगर स्थित किडजी प्री स्कूल में सोमवार को फ्री डेंटल चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया है।
इस नि:शुल्क शिविर में सबसे पहले बच्चों को शहर के धरमपुर (स्टेडियम के पास) स्थित डेंटल अस्पताल लीलावती मल्टीस्पेशलिटी डेंटल क्लिनिक के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार सिंह द्वारा दांतों के रखरखाव और आहार से संबंधित विशेष जानकारी दी गयी। इसके बाद एक-एक कर बच्चों के दांतों की जांच की गयी और उन्हें दांतों के उचित रख-रखाव के उपाय बताये गये।
लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
मौके पर डॉ. चंदन ने बच्चों को जंक फूड खाने से दांतों को होनेवाले नुकसान के बारे में बताया। इस दौरान डॉक्टर ने बच्चों को जंक फूड न खाने की सलाह दी। इसके बाद विस्तार से बताया गया कि बच्चे अपने दांतों को कैविटी और कीटाणुओं से कैसे बचा सकते हैं। बच्चों को किस तरह का भोजन करना चाहिए और उनके दांतों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के उपाय बताये गये।
डॉ. चंदन ने बच्चों को बताया कि दांतों की देखभाल की कितनी जरूरत है। मसूड़ों की देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। क्योंकि मसूड़े जितने मजबूत होंगे दांत भी उतने ही मजबूत होंगे। हमें ब्रश करने की प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझना चाहिए। सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले आपको अपने दांतों को अच्छे से ब्रश करने के लिए 5 मिनट का समय जरूर निकालना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों की आदत होती है कि वे रात में निप्पल से दूध पीते-पीते सो जाते हैं। उन्होंने बच्चों के माता-पिता से अनुरोध करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को रात में सोने से पहले कम से कम कुल्ला जरूर करा दें। ताकि उनके दांत सुरक्षित रहें।
मौके पर उपस्थित किड्जी सेंटर हेड नवीन कुमार मिश्रा ने कहा कि इस डेंटल चेकअप कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपने दांतों को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में अधिकतर बच्चों को जंक फूड (टॉफी, मैगी, बिस्किट, चाउमीन, सॉस आदि) खाने की आदत हो गयी है। ऐसे में उन बच्चों को इस बुरी आदत से छुटकारा दिलाना ही इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य था।
इस कैम्प को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका निहारिका सिंह, निधि कुमारी, मानसी राज, अटेंडेंट सुमिता, खुशबू, अंजू, नीतम, सपना एवं काजल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
Kidzee Latehar Dental Checkup Camp