Sunday, February 16, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अस्पताल में भर्ती, तबीयत बिगड़ी

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की तबीयत बिगड़ी

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गयी। सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण उन्हें आज सुबह टाटा मेन हॉस्पिटल (जमशेदपुर) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है। अब मैं काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं और बहुत जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर आप सभी के बीच वापस आऊंगा।

उधर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि मैं ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं। मेरी कामना है कि आप जल्द से जल्द स्वस्थ होकर फिर से जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ें।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की तबीयत बिगड़ी