Breaking :
||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन||नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार||सनकी प्रेमी ने लड़की के छोटे भाई की कर दी हत्या, गिरफ्तार||पलामू: होली मिलन समारोह में चाकूबाजी, दो सगे भाई घायल, बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार||पलामू में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े दो की गोली मारकर हत्या, पिछले 48 घंटे में 5 हत्यायें||पलामू: आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार||हत्या की योजना बनाते रिम्स से फरार कैदी राजा सिंह समेत दो अपराधी गिरफ्तार||पलामू: नशीली टेबलेट, सिरप और गांजा के साथ दंपत्ति गिरफ्तार||पलामू: दो तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो भाइयों की दर्दनाक मौत||पलामू में 50 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Thursday, March 28, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमहुआडांड़लातेहार

लातेहार: नेतरहाट के बरदौनी में दिनदहाड़े फायरिंग, ससुराल आये दामाद समेत दो को लगी गोली, रिम्स रेफर

लातेहार : जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के बरदौनी गांव के पास अज्ञात अपराधियों ने रविवार को दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

इस घटना में मेदिनीनगर निवासी जमील अंसारी को तीन गोलियां लगी हैं। वहीं स्थानीय ग्रामीण तिवारी नायक को भी एक गोली लगी है। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रेफर कर दिया गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी मेदिनीनगर के बैरिया गांव निवासी जमील अंसारी अपनी ससुराल लुरगुमी गांव आया हुआ था। रविवार को वह गांव के पास एक मंदिर के पास कुछ लोगों के साथ बैठा था। इसी बीच बाइक व कार से आये अज्ञात अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे जमील अंसारी को दो गोली पेट में और एक गोली ठुड्डी के पास लगी। पास ही मौजूद तिवारी नायक की जांघ में गोली लग गयी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन आरंभ कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

Latehar Firing Mahuadanr News