Breaking :
||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव||चतरा: चोरी की पांच बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार||लातेहार: बालूमाथ में एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत||पलामू में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत||पलामू: कपड़ा व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी की मांग, नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी||जवानों को गढ़वा ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 12 से अधिक घायल, चार दिल्ली एयरलिफ्ट||लातेहार: सड़क लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, एक देशी पिस्तौल और तीन देसी बंदूक बरामद
Thursday, May 9, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: महिला मरीज की मौत पर भड़के परिजन, डॉक्टर पर लगाया गलत ऑपरेशन का आरोप, अस्पताल में तोड़फोड़, सड़क जाम

पलामू : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकी मिशन मोड़ पर सोमवार की शाम द्वारका जी हॉस्पिटल में एक महिला मरीज की मौत पर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ की गयी। बीच-बचाव करने गयी पुलिस से भी लोग उलझ गये। एनएच-75 को जाम कर दिया गया है।

हंगामे की सूचना मिलने पर सदर एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी, डीएसपी सुरजीत कुमार, सदर सीओ अमरदीप सिंह बल्होत्रा के अलावा शहर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि दो दिन पहले शनिवार को चियांकी क्षेत्र की रूपा देवी नामक महिला का अस्पताल में प्रसव के दौरान ऑपरेशन किया गया था। आरोप है कि डॉ. कादिर परवेज ने गलत ऑपरेशन किया, जिससे महिला का पेट फूल गया। उसे तुरंत इलाज के लिए रांची ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार की शाम उसकी मौत हो गयी। यहां यह भी बता दें कि शनिवार को भी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया था।

इधर, मौत की सूचना मिलते ही परिजन उग्र हो गये और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ अस्पताल पहुंच गये और हंगामा करने लगे। जानकारी मिली है कि इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ भी की गयी। अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ के साथ मारपीट की गयी। हंगामे के कारण लोग अस्पताल छोड़कर भाग गये हैं।

सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग पुलिसकर्मियों से भी उलझ गये। मौके पर सीपीआई के जिला सचिव रुचिर तिवारी ने आरोप लगाते हुए सिविल सर्जन से अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और अस्पताल को सील करने की मांग की।

Palamu Latest News Today