Saturday, March 22, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

जान से मारने की धमकी पर बोले शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, न डरे हैं और न डरेंगे

रांची : जान से मारने की धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने शुक्रवार को कहा कि यह मनचलों की हरकत है। इसे गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। उन्हें न डर है और न होगा। महतो रांची में एक कार्यक्रम में शामिल होने आये थे। इस दौरान उन्होंने ये बातें कहीं।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आपको बता दें कि लगातार तीन दिन से शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को उनके आवास बोकारो में स्पीड पोस्ट से जान से मारने की धमकी वाले पत्र भेजे जा रहे थे।