Breaking :
||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची नगर निगम को 224 बसें खरीदने को मिले 605.42 करोड़||प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता||लोहरदगा: पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, दो ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा||लातेहार: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबियत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर ले जाया गया चेन्नई

रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गयी। इसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए अपोलो चेन्नई ले जाया गया।

उनके साथ उनका बेटा राजू और स्वास्थ्य टीम भी गयी है। राजू के मुताबिक, मंत्री चेन्नई में मेडिकल टीम के साथ लगातार संपर्क में हैं और निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन भी करते हैं। समय-समय पर जरूरत पड़ने पर वह चेकअप के लिए चेन्नई भी जाते हैं।

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को देखने पहुंचे मुख्यमंत्री

चेन्नई रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पारस एचईसी अस्पताल में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से मिलने पहुंचे और उनका हालचाल लिया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री को फाइटर बताया। उन्होंने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि मंगलवार को मंत्री बजट सत्र में शामिल होने विधानसभा गये थे, लेकिन पेट दर्द की शिकायत पर उन्हें विधानसभा के पिछले गेट से बाहर ले जाया गया, ताकि सत्र बाधित न हो। उन्हें धुर्वा के पारस अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों की टीम ने जरूरी टेस्ट किये और सुझाव दिये।

इससे पहले भी एक अगस्त को विधानसभा के दौरान जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें धुर्वा के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जगरनाथ महतो कोरोना काल में भी बीमार पड़े तो उन्हें एयर एंबुलेंस से चेन्नई ले जाया गया। वहां उनका फेफड़ों से संबंधित और अन्य समस्याओं का लंबे समय तक इलाज चला।

Education Minister Jagarnath Mahato