Breaking :
||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय||झारखंड: IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
Saturday, September 30, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे के ठिकानों पर ईडी का छापा

रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज (बुधवार) सुबह शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी, रामेश्वर व अन्य के यहां दबिश दी है। ईडी की टीमें झारखंड की राजधानी रांची के अलावा देवघर, धनबाद, दुमका गोड्डा समेत 32 ठिकानों पर कागजात खंगाल रही हैं। ईडी ने राज्य के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव और नेक्सजेन के विनय सिंह के यहां भी छापा मारा है।

राज्य के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव के आवास के बाहर जवानों को तैनात किया गया है। झारखंड के प्रमुख शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर सुबह साढ़े आठ बजे से यह कार्रवाई चल रही है। योगेंद्र तिवारी के रांची के हरमू हाउसिंग के पटेल चौक स्थित आवास, दुमका के गिलानपाड़ा चौक स्थित कार्यालय, टाटा शोरूम चौक पर स्थित तनिष्क शोरूम, खिजुरिया में तिवारी ऑटोमोबाइल, कुम्हार पाड़ा में में सहयोगी पप्पू शर्मा और अनिल सिंह के घरों पर कागजात खंगाले जा रहे हैं।