Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में ऑटो पलटने से चालक की मौत, दो घायल

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-मेदिनीनगर मुख्यपथ के करमाही मोड़ के पास मालवाहक ऑटो पलटने से होटवाग निवासी चालक सीताराम सिंह (35) पिता बीरबल सिंह की मौत हो गयी। जबकि ऑटो में सवार मृतक के ससुर व बेटा घायल हो गये। घायलों की पहचान सिंजो, मनिका निवासी शिव कुमार सिंह व मृतक का बेटा चंदन सिंह (14) के रूप में हुई है।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

घायल शिव कुमार सिंह ने बताया कि मेरा दामाद मालवाहक ऑटो में गढ़वा से फर्नीचर का समान लेकर लातेहार आ रहा था। इसी दौरान करमाही मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गयी। घटना के बाद पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मनिका स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान ऑटो चालक सीताराम सिंह की मौत हो गयी। जबकि घायल शिव कुमार सिंह व चंदन सिंह का इलाज डॉक्टर सुनील भगत ने किया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह ने ऑटो को जब्त कर थाना लाया जबकि घायलों को मनिका अस्पताल पहुंचाने में मदद की। थाना प्रभारी ने बताया कि ऑटो में कहीं से धक्का लगने जैसा चोट नजर नहीं आ रहा है हो सकता है सामने तेजरफ्तार वाहन देखकर ऑटो चालक अपना संतुलन खो बैठा हो और ऑटो पलट गया। हालांकि कुछ लोगों कहना है कि अज्ञात बोलेरो ऑटो को टक्कर मारकर भाग गया। थाना प्रभारी ने कहा मामले की छानबीन की जा रही है।