Monday, January 13, 2025
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में पहली बार हिंसा के बिना मतदान संपन्न होने पर DGP ने जतायी खुशी, चुनाव कार्य में लगे पुलिसकर्मियों को दी बधाई

रांची : डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कहा है कि झारखंड में पहली बार सभी 14 सीटों पर हिंसा के बिना मतदान संपन्न हुआ है। राज्य में 3479 बूथ नक्सल प्रभावित और 9460 संवेदनशील बूथ है। बावजूद इसके कहीं से भी किसी तरह की हिंसा नहीं हुई। चुनाव में 40 हजार जवानों को लगाया गया था। राज्य पुलिस के अलावा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियों को तैनात किया गया था। पहली बार 40 बुथों पर चुनाव संपन्न कराया गया। इससे पहले इन 40 बूथों पर मतदान नहीं हुए थे। उन्होंने चुनाव कार्य में लगे पुलिस के अधिकारियों और जवानों को बधाई दी।

डीजीपी ने सोमवार को बताया कि गुमला के 13, लोहरदगा के 14, चाईबासा के 126, लातेहार के 65 और गढ़वा के आठ बूथों पर हेलिकॉप्टर से जवानों एवं मतदानकर्मियों को पहुंचाया गया। आदर्श अचार संहिता के दौरान 243 हथियार जब्त किया गया। 14,581 लाइसेंसी हथियार को जमा कराया गया और 2,052 हथियार का लाइसेंस रद्द किया गया। साथ ही जांच के दौरान पुलिस ने 84.52 करोड़ रुपया जब्त किया।

डीजीपी ने कहा कि झारखंड में साल 2021 और 2022 की तुलना में साल 2023 में अपराधिक घटनाओं में कमी आयी है। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट, गृहभेदन, चोरी, फिरौती के लिए अपहरण, दुष्कर्म जैसी घटनाओं में साल 2021 और 2022 की तुलना में 2023 में कमी आयी है।

Ranchi Latest News Today