Breaking :
||रांची में ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर समेत छह तस्कर गिरफ्तार||रांची में अपराध की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद||लातेहार: बालूमाथ में जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, परिजनों का हाल बेहाल||पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह झारखंड में करेंगे चुनावी सभा||पलामू: चतरा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में सतबरवा के सरकारी शिक्षक कर रहे थे नारेबाजी, वीडियो वायरल||पलामू: प्रेम प्रसंग में युवक ने फां*सी लगाकर की आत्म*हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस||रांची में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले 45.90 लाख रुपये||मंत्री आलमगीर के PS संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ED की टीम, तलाशी में मिले दो लाख कैश||झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अफसरों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश||लातेहार: मनिका में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Friday, May 10, 2024
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू और गढ़वा में मिले डेंगू के मरीज, अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग

पलामू : जिले में डेंगू का मरीज मिला है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद मरीज को बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है और उसे घर पर ही रखा गया है। मामला जिले के चैनपुर प्रखंड के कंकारी से जुड़ा हुआ है। यहां के मदन विश्वकर्मा डेंगू से पॉजिटिव पाये गये हैं। उनके घर के आसपास के लोगों का सैंपल लिया गया है। हालांकि किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आयी है। संबंधित क्षेत्र में फागिंग की गयी है और कई तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं।

शनिवार को एमआरएमसीएच अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में सिविल सर्जन डा. अनिल सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पलामू एवं गढ़वा जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से प्राप्त डेंगू बीमारी के सस्पेक्ट केस का सैंपल की जांच करायी गया। इस दौरान पलामू के 70 एवं गढ़वा के 24 सैंपल की जांच हुई। गढ़वा के टंडवा के एक मरीज की पुष्टि हुई। इसी तरह पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के कंकारी गांव से डेंगू का एक मरीज मदन विश्वकर्मा चिन्हित हुआ है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मरीज के इलाज की समुचित व्यवस्था की गयी है। उसका इलाज कुशल चिकित्सक की देखरेख में घर पर ही हो रहा है। उस मरीज की स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए पीड़ित के परिवार के सदस्यों को आवश्यक सुझाव दिये गये हैं। उसके घर के आस पास सफाई करायी गयी और फॉगिंग के जरिये मच्छररोधी उपाय किये गये। कंकारी गांव में अभियान चलाकर बुखार से पीड़ित सभी लोगों का ब्लड सैंपल लेकर जांच करायी जा रही है।

सिविल सर्जन ने बताया कि डेंगू बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच की जा रही है। इलाज के दौरान डेंगू का संदेह होने पर उस मरीज का ब्लड सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा जाता है। अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए जीएनएम स्कूल के पास 20 बेड सुरक्षित रखा गया है। जहां केवल डेंगू के मरीज रखें जायेंगे। आवश्यक सुविधा उपलब्ध है। डेंगू से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान तेज किया गया है। उन्होंने लोगों से अपने घरों के आस पास गंदा पानी जमा नहीं होने देने की अपील की है। जागरूकता रथ को भी रवाना किया गया है।

Palamu Latest Dengue News