Breaking :
||पलामू: शराब की लत से परेशान छोटे भाई ने कर दी थी बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा||लातेहार: शहीद जवानों के शरीर में बम प्लांट करने वाला डॉक्टर माओवादी विंग कमांडर समेत दो गिरफ्तार||लातेहार: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार||लोहरदगा: माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन को फूंका, जांच में जुटी पुलिस||पलामू: नाबालिग बनी मां, स्वस्थ्य बच्ची को दिया जन्म, 46 वर्षीय पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म||पलामू: जमीन विवाद में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, फरार||नाबालिग हिंदू लड़की को अमित बनकर प्रेमजाल में फंसाया, दो बार हुई गर्भवती||लातेहार: नहीं रहे पत्रकार मित्र कौशल किशोर पांडेय, सड़क हादसे में गयी जान||बड़ा रेल हादसा: शालीमार से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 50 यात्रियों की मौत, 350 से अधिक घायल||पलामू: सतबरवा SBI शाखा में महिला से रुपये उड़ाने वाले संदिग्ध अपराधियों की तस्वीर आयी सामने, सहयोग की अपील

लातेहार: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था झगड़ा

लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के नामुदाग गांव में अहले सुबह टेढवा कुई निवासी बिहारी भुइयां 45 वर्ष का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही मनिका पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि 8 बजे घर से झगड़ा झंझट करके बाहर निकले थे। उसने बताया कि उसके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसने कहा कि बीती रात नामुदाग में अपनी बहन के घर आये थे। उसने बताया कि मानसिक स्थिति खराब होने पर दांत से मुझे काट दिया था। उसी को झड़वाने नामुदाग आयी थी। रात में झगड़ा हुआ था। सुबह में उसका शव पेड़ से लटका पाया गया।

थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह को सूचना मिलते ही एएसआई रामप्रताप सिंह, मिश्रा मांझी को दल बल के साथ घटना स्थल पर भेजा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में पुलिस पूरी गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।

Latehar Manika News Today