मनिका: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
Cyclist dies
मृतक मनिका थाना क्षेत्र के जेरुआ गांव का था, घटना रात 10 बजे की है
लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के रांची मेदिनीनगर मुख्य पथ पर कुई मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौत हो गयी। घटना रात 10 बजे की है। मृतक की पहचान जेरूआ गांव निवासी देवराज लोहरा 40 वर्ष के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी शुभम कुमार को सूचना मिलते ही गश्ती दल को घटनास्थल पर भेजा जहां से पुलिस ने घायल को मनिका अस्पताल लाया।
मौके पर डॉ दिव्य क्षितिज ने घायल का प्राथमिक उपचार के लिए हाथ लगाया ही था कि देवराज ने दम तोड दिया। जिसके बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई है।

घटना की सूचना मिलते ही कोपे मुखिया सुदेश्वर सिंह मृतक के परिजनों के साथ मनिका थाना पहुंचे और पहचान की।
मिली जानकारी के अनुसार देवराज लोहरा साइकिल से मनिका से जेरूआ अपने गांव जा रहा था। इसी बीच कुई मोड़ पर एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसका सिर बुरी तरह फट गया और बेसुध होकर गिर पड़ा।
जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मनिका थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घायल को घटना स्थल से उठाकर अस्पताल पहुंचाई, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Cyclist dies