Breaking :
||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी, रांची नगर निगम को 224 बसें खरीदने को मिले 605.42 करोड़||प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली तीन बच्चों की मां, पति के साथ रहने से किया इंकार, हुआ अनोखा समझौता||लोहरदगा: पुल निर्माण स्थल पर नक्सलियों का उत्पात, दो ट्रैक्टरों को फूंका||लातेहार: फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए दर्जनों ग्रामीण, सरहुल के जुलूस में खाया था चना और गुड़||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा||लातेहार: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

पलामू में क्रशर संचालक का अपहरण, पुलिस तलाश में जुटी

पलामू : जिले के पांडू थाना क्षेत्र से क्रशर संचालक अनिल गुप्ता का चार अपराधियों ने जबरन अपहरण कर लिया। पांडू थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अपहृतों की सकुशल वापसी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

38 वर्षीय अनिल गुप्ता छतरपुर के लठेया का रहने वाला बताया जा रहा है। वह कजरू खुर्द में रहकर अपने मामा रामवृक्ष गुप्ता का क्रशर करीब दस साल से चलाता था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एक चार पहिया वाहन में चालक सहित पांच लोग पहुंचे। कार रुकने के बाद तीन लोग उतरे। अनिल गुप्ता को फोन किया। इसके बाद बातचीत शुरू हुई। थोड़ी ही देर में उन्हें पकड़ लिया गया और जबरदस्ती कार में बैठा लिया और लेकर फरार हो गए। इसके बाद वहां काम करने वाले मजदूर धनंजय ठाकुर ने घटना की जानकारी रामवृक्ष गुप्ता को दी। गुप्ता ने तुरंत घटना की जानकारी पांडू थाने को दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पांडू थाना प्रभारी धूमा किस्कू ने बताया कि अनिल गुप्ता के अपहरण की मौखिक सूचना मिली है। इसी आधार पर पुलिस सकुशल बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घटना के बाद से अनिल का मोबाइल बंद है।