Breaking :
||रांची में अपराधी की गोली मारकर हत्या, कालू लामा हत्याकांड में गया था जेल||लातेहार: चंदवा में टावर से लोहा काटते चार लोग रंगेहाथ गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद||झारखंड में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, अभी और बढ़ेगा तापमान, अलर्ट जारी||शिबू सोरेन की अध्यक्षता में 10 जून को होगी झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक||पलामू: बस पकड़ने का इंतजार कर रहे TSPC उग्रवादी को पुलिस ने पकड़ा||पलामू: शराब की लत से परेशान छोटे भाई ने कर दी थी बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा||लातेहार: शहीद जवानों के शरीर में बम प्लांट करने वाला डॉक्टर माओवादी विंग कमांडर समेत दो गिरफ्तार||लातेहार: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार||लोहरदगा: माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन को फूंका, जांच में जुटी पुलिस||पलामू: नाबालिग बनी मां, स्वस्थ्य बच्ची को दिया जन्म, 46 वर्षीय पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म

झारखंड: शादीशुदा महिला के प्यार में पागल युवक ने दे दी जान

रामगढ़ : पति पत्नी और वो फिल्म का पूरा स्क्रिप्ट असल जिंदगी में भी हो सकता है इसका अंदाजा है लगा पाना मुश्किल है। लेकिन रामगढ़ में जब एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की तो उसकी जिंदगी की कहानी भी कुछ उसी फिल्म की तरह नजर आयी।

रामगढ़ थाना क्षेत्र के बिंझार में कराये के मकान में रह रहे बृजेश नामक युवक की लाश शनिवार को कमरे से बरामद हुई। उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। उस स्थान पर पुलिस पहुंची तो उन्हें एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें एक कंचन नाम की युवती का जिक्र था। सुसाइड नोट से तो ऐसा लग रहा था कि कंचन उसकी पत्नी है और वह बेटी के साथ किसी प्रेमी के साथ फरार हो गयी है। अपनी पत्नी और बेटी की जुदाई को बृजेश बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने अपनी जान दे दी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

पूरे मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर जितेंद्र टुडू ने बताया कि बृजेश पटना का रहने वाला था। वह पेशे से मजदूर था। उसने जिस लड़की से प्यार किया था वह पहले से शादीशुदा थी। कंचन अपने पति जय सियाराम उर्फ कुनकुन सिंह को छोड़कर बृजेश के साथ रहने के लिए रामगढ़ चली आयी थी। बाद में इन दोनों के बीच भी संबंध अच्छे नहीं रहे और इसी वजह से कंचन अपनी बेटी के साथ अपने पहले पति के पास लौट गई थी। जय सियाराम भी अपनी पत्नी के साथ पटना में ही रह रहा था। कंचन बृजेश को छोड़ कर फिर वापस पटना ही अपने पति के पास चली गयी थी।

सब इंस्पेक्टर जितेंद्र टुडू ने बताया कि बृजेश ने जो सुसाइड नोट छोड़ा है उसमें बदला लेने की बात भी कही गयी है। उसने यह भी कहा है कि कंचन के लिए उसने अपने पूरे परिवार और समाज से लड़ाई लड़ी थी। बृजेश ने यह भी लिखा था कि उसके साथ हुए अन्याय का बदला कानून लेगा। उसने अपने मौत के वजह में कई लोगों को शामिल किया है। उसमें कुनकुन सिंह, भोलू सिंह, कंचन देवी, सामदेव सिंह, राकेश सिंह व दो अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस सारे बिंदु पर जांच कर रही है।

Jharkhand Ramgarh News Today